फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yogesh Bhatt became Uttarakhand information commissioner Governor administered oath at Raj Bhavan

Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्यपाल ने दिलाई सूचना आयुक्त पद की शपथ, तीन साल रहेगा कार्यकाल

Wed, 21 Dec 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Dec 2022 12:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट का सूचना आयुक्त पद के लिए चयन किया गया था, आज राजभवन में उन्हें राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा।

विज्ञापन
Yogesh Bhatt became Uttarakhand information commissioner Governor administered oath at Raj Bhavan
वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। आज बुधवार को राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए थे।।

विज्ञापन

सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स एंड यूथ एलायंस यानी साया के संचालनकर्ताओं में शामिल रहे भट्ट पर राज्य नहीं तो चुनाव नहीं आंदोलन के दौरान गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: अंकिता को जबरन गले लगाने वाला मेहमान भी है अहम गवाह, खोले रिजॉर्ट के सारे राज

90 के दशक में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले योगेश की पहचान प्रखर पत्रकारों के रूप में भी बनी हुई है। उन्होंने कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अलग पहचान बनाई। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं। उत्तरांचल प्रेस क्लब में महामंत्री और अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed