{"_id":"5a8d87be4f1c1ba32a8b89e9","slug":"yoga-trainer-arrested-during-secretariat-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कूच करते योग प्रशिक्षितों की पुलिस से नोंक-झोंक, 40 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कूच करते योग प्रशिक्षितों की पुलिस से नोंक-झोंक, 40 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
yoga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे 40 योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटे सुद्धोवाला जेल परिसर में बैठाए रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस और प्रशिक्षित बेरोजगारों के बीच नोक-झोंक भी हुई। बेरोजगारों ने कहा कि वर्ष 2010 से स्कूलों में योग पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को हर साल करोड़ों रुपये की किताबें दी जा रही हैं, लेकिन योग प्रशिक्षितों की कई बार के आश्वासन के बावजूद नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
जबकि, वर्ष 2016 में कैबिनेट से नियुक्ति का प्रस्ताव पास हो चुका है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रदेश में योग प्रशिक्षित बेरोजगारों की अनदेखी की जा रही है।
बेरोजगारों को आश्वासन के अनुरूप नियुक्ति नहीं मिली तो विरोध से बेरोजगार फिर से सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में चमोली के जिलाध्यक्ष संदीप शाह, देहरादून के जिलाध्यक्ष भोपाल रावत, रवि थपलियाल, सुलेखा राणा, कला दानू, विजयपाल सिंह रावत, मनोज शामिल रहे।