फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga seekers from India and abroad gathered in Doon

Dehradun News: दून में जुटे देश-विदेश के योग साधक

Sun, 03 Sep 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Yoga seekers from India and abroad gathered in Doon
श्री गुरु राम राय विवि के स्कूल ऑफ योगिक सांइस, नैचुरोपैथी एवं योगा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में देश के 18 राज्यों समेत सात देशों के योग साधक जुटे। उन्होंने योगासन का महत्व बताया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत विवि के कुलसचिव डाॅ. अजय कुमार खंडूड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि की। उन्होंने कहा, योग अनुशासन सिखाता है। योग दूसरों और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है। योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है। योग का क्षेत्र बेहद व्यापक है। योग एक साधना है, जो हमें नकारात्मक से सकारात्मकता की ओर ले जाने का महामंत्र है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. बलवंत सिंह ने कहा, यदि योग को जन-जन तक पहुंचाना है तो इसके व्यावहारिक पक्ष के साथ व्यावसायिक पक्ष को भी मजबूत करने की आवश्यकता है। पहले दिन अमेरिका, वियतनाम, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, इजिप्ट, चेक गणराज्य के योग साधकों ने योगासन किए। राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण संगीत के साथ कलात्मक योग प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विवि के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी योग साधकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डाॅ. सरस्वती काला, डाॅ. कंचन जोशी, डाॅ. अनिल थपलियाल, डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद रयाल, डाॅ. सुनील कुमार श्रीवास, डाॅ. बृजेन्द्र सिंह, डाॅ. मालविका कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed