फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga in national games will give a boost to the Olympic movement Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों में योग के पदार्पण से ओलंपिक की मुहिम चढ़ेगी परवान, देवभूमि के लिए दोहरी खुशी

Sat, 21 Dec 2024 02:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में योग को औपचारिक तौर पर मेडल खेलों में शामिल किया जाना राज्य और योग प्रेमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
Yoga in national games will give a boost to the Olympic movement Uttarakhand News in hindi
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों में योग का पदार्पण और मेजबानी उत्तराखंड के लिए दोहरी खुशी का मौका है। दूसरी ओर योग को ओलंपिक में शामिल कराने की केंद्र सरकार की मुहिम को भी बल मिला है। योग को ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के लिए भारत कई मंचों पर अपनी इस मांग को उठा चुका है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार प्रयासरत है कि अगले ओलंपिक खेलों में योग को प्रारंभिक खेलों के तौर पर शामिल कर लिया जाए। उसके बाद 2036 के ओलंपिक खेलों में योग को एक मेडल गेम के रूप में मान्यता मिल जाए।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में योग को हिस्सा बनाने की बातें पहले से होती रही हैं, लेकिन उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में इसे औपचारिक तौर पर मेडल खेलों में शामिल किया जाना राज्य और योग प्रेमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलंपिक संघ से योग के लिए ठोस पैरवी की, जिसके बाद योग अब राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पैरवी प्रभावी होगी

भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में योग को शामिल करने की मांग तो की जाती थी, लेकिन विडंबना थी कि योग राष्ट्रीय खेलों में ही शामिल नहीं था। अब राष्ट्रीय खेलों में योग के शामिल होने से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के समक्ष प्रभावपूर्ण पैरवी हो सकेगी।

योग और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने का औपचारिक पत्र उत्तराखंड को प्राप्त हो गया है। दो-तीन दिन के भीतर योग और मलखंब के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। योग की स्पर्धा अल्मोड़ा में होगी, जबकि मलखंब के लिए खटीमा चयनित है। - डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में होगा चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन, पंजीकरण के लिए टेक्नोलॉजी का होगा बेहतर इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग का दुनियाभर में व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है। वह दिन दूर नहीं, जब योग ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा होगा। उत्तराखंड इस मामले में सौभाग्यशाली है कि वह 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी योग के साथ करने जा रहा है। निश्चित तौर पर इससे ओलंपिक में योग को शामिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed