Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Year Ender 2025: dream of tunnel parking in Uttarakhand remained unfulfilled this year as well

Year Ender 2025: उत्तराखंड में टनल पार्किंग का सपना इस साल भी रह गया अधूरा, निर्माण कंपनी की तलाश जारी

Mon, 29 Dec 2025 07:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 07:16 PM IST
सार

प्रदेश में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए 12 शहरों में पहाड़ में टनल पार्किंग बनाई जानी थीं। इनमें पौड़ी में दो, टिहरी में छह, उत्तरकाशी में दो और नैनीताल में दो पार्किंग शामिल हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2025: dream of tunnel parking in Uttarakhand remained unfulfilled this year as well
टनल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में टनल पार्किंग का ड्रीम प्रोजेक्ट इस साल भी केवल सपना ही रह गया। 12 टनल पार्किंग में से सबसे पहले कैंप्टी की टनल पार्किंग का 120 करोड़ बजट जारी हुआ लेकिन एनएच का एलाइनमेंट बदलने के कारण निर्माण लटक गया। शासन ने निर्माण कंपनी एनएचआईडीसीएल को हटा दिया था लेकिन अब तक कोई नई कंपनी काम नहीं संभाल सकी।

विज्ञापन


प्रदेश में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए 12 शहरों में पहाड़ में टनल पार्किंग बनाई जानी थीं। इनमें पौड़ी में दो, टिहरी में छह, उत्तरकाशी में दो और नैनीताल में दो पार्किंग शामिल हैं। पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी, मसीही मसूरी रोड के सामने बनाई जानी थी। इसके लिए डीपीआर बनने के बाद 120 करोड़ का बजट भी जारी हो गया था। यहां 400 वाहनों की पार्किंग होती लेकिन इसका निर्माण ही शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


टनल का काम शुरू होने को था कि इसके सामने से गुजर रही सड़क का एलाइनमेंट एनएच ने बदल दिया। इस कारण टनल के प्रवेश द्वार और सड़क के बीच पहाड़ आ गया। इस पहाड़ को बीच से हटाने या टनल पार्किंग को आगे बढ़ाने के लिए और बजट की जरूरत थी। इस कारण करीब एक साल से कैंप्टी टनल पार्किंग का काम अटका पड़ा है। कंपनी को हटाया गया लेकिन नई कंपनी अभी तक सामने नहीं आई। लिहाजा, टनल पार्किंग इस साल भी सपना ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 587 नए पदों के लिए निकली नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती; इस दिन से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन

Trending Videos

किस जिले में कहां बननी है टनल पार्किंग
- पौड़ी-लक्ष्मण झूला और देवप्रयाग रेलवे स्टेशन के पास सौड़।
- ओल्ड टिहरी रोड कूड़ाघर के सामने (चंबा), नैनबाग धनोल्टी, छिलेड़ी गांव तेगड़ बाजार और थत्यूड़ बाजार, मेन बाजार, टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी।
- उत्तरकाशी-गंगोत्री और गंगनानी।
- नैनीताल-नैनीताल भवाली रोड पर कैंट बोर्ड की जमीन और नेशनल ऑब्जर्वेटरी के पास पहला मोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed