फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yashvi Soni won in the under-10 girls category

Dehradun News: अंडर-10 बालिका वर्ग में यश्वी सोनी ने मारी बाजी

Wed, 10 Sep 2025 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Yashvi Soni won in the under-10 girls category
मसूरी में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराधन धावक, कोच सुनी
मसूरी में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। नगर पालिका के सहयोग से मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति और रोटरी क्लब की ओर से अंडर-10, 12, 14, 16, 19 और ओपन वर्ग बालक-बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीएम डिप्टी डायरेक्टर अनीता महेन्द्रु ने किया।
लंढौर छावनी के लैंग्वेज स्कूल के निकट आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 410 धावकों ने शिरकत की। मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति सचिव समीर रैना ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-10 बालिका में यश्वी सोनी ने पहला, साक्षी पंवार ने दूसरा, कनिष्का प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अंशुमन ने पहला, सूरन ने दूसरा, अथर्व ने तीसरा। अंडर-12 बालिका में ईशा रावत ने पहला, आलिया जोसफ ने दूसरा, सुमाइया तस्लीम ने तीसरा। बालक वर्ग में विक्की ने पहला, अबीर सिंह कैंतुरा ने दूसरा, वंश धीमान ने तीसरा। अंडर-14 बालिका में प्रियांशी पंवार ने पहला, सपना ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा। बालक वर्ग में उददीपाल ने पहला, प्रकाश ने दूसरा, माधव कंडारी ने तीसरा। अंडर-16 बालिका मेंं जशा पंवार ने पहला, बबीता ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में अरमान वर्गिस ने पहला, अर्नव प्रकाश ने दूसरा, आयुष ने तीसरा। अंडर-19 बालिका में वानिका गुप्ता ने पहला, दियांशी आंनद ने दूसरा, छोइंग लागू ने तीसरा। बालक वर्ग में संजीव कुमार ने पहला, अश्विजय सिंह ने दूसरा, कुमार संगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के ओपन बालिका वर्ग में सिफरोन टॉम ने पहला, गंगा ने दूसरा, येवाबिरदिना ने तीसरा। ओपन बालक में मनीष ने पहला, अद्विक रथी ने दूसरा, समर्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक एवं कोच सुनील शर्मा और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट भागीरथी बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, दौड़ समिति अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, सैमुएल चंद्र, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, पुष्पा पडियार, सुनील पंवार, मेघ सिंह कंडारी, परविंद सिंह रावत, नरेंद्र पडियार, अरविंद सोनकर, शैलेंद्र कर्णवाल, गंगा, गौरव गुप्ता, राजेश सक्सेना, शुभम, सुविज्ञ सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed