यशराज बैनर की इस फिल्म में रहेगा दून का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दम लगा के हईशा’ फिल्म का प्रोमो जारी हो गया है। यशराज बैनर की इस फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग ऋषिकेश और हरिद्वार में हुई है। फिल्म में दून के कई कलाकारों को मौका मिला है। यही नहीं प्रोमो में भी दून के कलाकार नजर आ रहे हैं।
यशराज बैनर की इस फिल्म में आयुषमान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म का प्रोमो जारी होते ही दून के अभिषेक मैंदोला इसमें नजर आने लगे हैं।
अभिषेक बैंड की रेहड़ी चढ़कर गांव में निकलते हैं हुए उद्घोष कर रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि फिल्म के डायलाग की रिकाडिंग दून के ही एक स्टूडियो में हुई है। फिल्म में दून के दीपक रावत भी दिखेंगे, जो कि आयुषमान खुराना के दोस्त के किरदार में हैं।
पढ़िए, फिल्म की कहानी
फिल्म की स्टोरी में आयुष्मान के घर वाले उनकी शादी एक मोटी लड़की से करा देते हैं। जिसे वह पसंद नहीं करते। इस बीच गांव में ‘दम लगा के हईशा’ प्रतियोगिता होती है।
इसमें पति को अपनी पत्नी को कंधे में उठाकर दौड़ लगाना था। आयुष्मान इसमें हिस्सा लेने से साफ मना कर देते हैं तो उनके दोस्त और घरवाले उन्हें समझाते हैं। दीपक ने बताया कि फिल्म में आयुष्मान को एक संगठन की शाखा में हिस्सा लेते दिखाया गया है।