फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yashpal make allegation on cm rawat for firing.

यशपाल आर्य बोले, सीएम के इशारे पर हुआ जानलेवा हमला

Thu, 26 Jan 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बाजपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
yashpal make allegation on cm rawat for firing.
बाजपुर में यशपाल आर्य की रैली के दौरान फायरिंग हो गई। - फोटो : AmarUjala

भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य ने कहा कि सीएम हरीश रावत के इशारे पर कांग्रेसियों ने चुनावी माहौल को खराब करने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया गया है। फायरिंग में उनके पुत्र संजीव आर्य के समीप से गोली गुजरी है।

विज्ञापन


बुधवार को घटना के बाद अपने कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी आर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि मंडी समिति में उनके समर्थन जनसमूह उमड़ा था। इससे विपक्षी बौखला गए।
विज्ञापन


एक साजिश के तहत सभा स्थल पर ही पथराव और फायरिंग कर चुनाव खराब करने की कोशिश की गई है। आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी और उनके पुत्र संजीव आर्य सुरक्षा हटा दी जबकि उनका पुत्र संजीव आर्य नैनीताल सीट से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यशपाल कांग्रेस के गुंडों से डरने वाला नहीं'

yashpal make allegation on cm rawat for firing.
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

पांच सालों में उन्होंने क्षेत्र से गुंडागर्दी को समाप्त किया है लेकिन सीएम ने आपराधिक लोगों के हाथों कांग्रेस की कमान सौंप दी है। आज की घटना लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य इतना कमजोर नहीं और न ही कांग्रेस के गुंडों से डरने वाला। चुनाव नजदीक आते ही जेल से कैदियों को एक माह के पेरोल पर छोड़ा गया है।

नैनीताल के भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने कहा कि चुनावी सभा में उनके पिता और उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने आगे भी जानलेवा हमला करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed