Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yashav was found hanging from a noose made of cloth.

Dehradun News: खंडहर कमरे में कपड़े के बने फंदे से लटका मिला युवक का नग्न शव

Fri, 16 Jan 2026 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Yashav was found hanging from a noose made of cloth.
- बायां पैर भी मोड़कर फंदे से बांधा गया था, पीठ और कुल्हों पर चोट के निशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर/सेलाकुई। सेलाकुई थाना क्षेत्र के निगम रोड स्थित बहादुरपुर में ओवरहेड टैंक के पास एक खंडहर कमरे में शुक्रवार को मधु विहार निवासी रोहित नेगी (23) का नग्न शव फंदे से लटका मिला। मृतक का बायां पैर मोड़कर फंदे से बांधा गया था। उसके कुल्हों और पीठ पर चोट के निशान थे। रोहित फार्मासिटी के एक कंपनी में कार्य करता था। 14 जनवरी को नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकला था उसके बाद से उसका फोन नहीं उठ रहा था। फील्ड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के बड़े भाई दीपक नेगी ने इस संबंध में तहरीर दी कि 14 जनवरी की रात उनका छोटा भाई रोहित नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकला था। अगले दिन सुबह वापस नहीं लौटा। भाई के फोन पर घंटी जा रही है लेकिन कॉल नहीं उठ रहा है। इस पर पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की, जो बहादुरपुर में ओवरहेड टैंक के पास दिखी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो खंडहर कमरे में युवक कुंडे पर कपड़े के फंदे से लटकता मिला, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हुए फील्ड यूनिट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण का पता चल पाएग। मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed