फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri highway blocked

चारधाम यात्राः जगह-जगह मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, फंसे सैकडों यात्री

Mon, 17 Jul 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Jul 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
yamunotri highway blocked
yamunotri highway - फोटो : amar ujala

बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से बाधित हो गया था। ‌‌यमुनोत्री राजमार्ग असनोलगाड़ एवं बाड़िया के पास खोल दिया गया।  ओजरी के पास मार्ग खोलने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

 

मार्ग में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। मशीनों द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। उधर, यमुनोत्रीधाम में भारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रातभर धाम में अंधेरा पसरा रहा। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, मेठाणा सहित सभी जगहों पर खुला है। बदरीनाथ, हेमकुंड की यात्रा सुचारू है। इन दिनों बदरीनाथ में कांवडियों की टोलियां पहुंच रही है। भगवान विष्णु का धाम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह 8 बजे तक 432 यात्री बदरीनाथ पहुंचे और 302 यात्री गोविंदघाट से हेमकुंड के रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मलबा आने से बाधित हो गया था यमुनोत्री पैदल मार्ग 

yamunotri highway blocked
Yamunotri highway - फोटो : amarujala.

शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे चड़ेती के पास सुबह सात बजे बोल्डर आने से बंद हो गया था। करीब 25 मिनट के बाद बोल्डर को हटाकर मार्ग खोल दिया था।

वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग जानकचट्टी से आगे राम मंदिर के पास सुबह आठ बजे पत्थर आने से बाधित हो गया था, जिसके बाद 8.30 बजे मार्ग को खोल दिया गया। दूसरी ओर, जिले के छह लिंक मार्ग ज्ञानसू-साल्ड मोटर मार्ग, मनेरी जखोल, गंगोरी डोडीताल, राजगढ़ी सरनौल, चड़ेती रैथल, सोरा सारी आदि लिंक मार्ग बाधित हो गए थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल के अनुसार लिंग मार्गों को खोलने का काम चल रहा है, जबकि डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच गंगोत्री हाईवे पर बड़ा बोल्डर आया है। जिसको हटाने के लिए बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित बोल्डर को तोड़कर हटाने का काम कर रहे हैं, जिसको देर शाम तक हटाकर मार्ग खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed