फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami meets migrant intellectuals in delhi shares state development priorities

उत्तराखंड: दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से सीएम धामी ने किया संवाद, सुझावों को नीति में शामिल करने की बात

Mon, 28 Sep 2026 09:01 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 09:01 AM IST
सार

उत्तराखंड के विकास को लेकर दिल्ली में प्रवासी प्रदेशवासियों और बुद्धिजीवियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद किया। इस दौरान राज्य में रोजगार, पर्यटन, निवेश, कनेक्टिविटी और रिवर्स माइग्रेशन को लेकर सुझाव सामने आए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami meets migrant intellectuals in delhi shares state development priorities
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडियों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखंडवासियों और प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में राज्य के विकास को लेकर कई सुझाव भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझावों को नीतियां तैयार करते समय शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन, स्वरोजगार, स्थानीय कारोबार और निवेश को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने रिवर्स माइग्रेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में इसमें 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। होमस्टे, छोटे होटल, कृषि और बागवानी जैसे क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं के स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी उन्होंने बात रखी।

विज्ञापन

धामी ने राज्य की कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और हवाई सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। पंतनगर को कृषि और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में बताते हुए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को भी महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली, दोनों का बनेगा अलग-अलग कैडर

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार के कदम गिनाए। उनके अनुसार, 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और भर्ती में पारदर्शिता के लिए नकल विरोधी कानून समेत कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बताते हुए चारधाम, कांवड़ यात्रा और आदि कैलाश का भी उल्लेख किया। साथ ही खेल, शिक्षा और सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल, रोपवे व हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed