फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham footpath is damaged due to snowfall Uttarkashi Chardham Yatra Uttarakhand News in Hindi

Chardham Yatra: पहले पड़ाव का हाल...भैरव मंदिर से यमुनोत्री धाम तक बर्फ से ढका मार्ग, कई जगहों पर टूटी रेलिंग

Wed, 12 Mar 2025 03:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड़ भूस्खलन क्षेत्र के साथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। वहीं वर्तमान में यह पैदल मार्ग भैरव मंदिर से यमुनोत्री धाम तक करीब 2.5 किमी बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन
Yamunotri Dham footpath is damaged due to snowfall Uttarkashi Chardham Yatra Uttarakhand News in Hindi
यमुनोत्री धाम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर भले ही शासन-प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बर्फ तक नहीं हटाई है। इससे यमुनोत्री धाम पहुंचना जोखिम भरा सफर बना हुआ है। वहीं पैदल मार्ग भारी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त पड़ा है।

विज्ञापन

करीब पांच किमी लंबा जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड़ भूस्खलन क्षेत्र के साथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। वहीं वर्तमान में यह पैदल मार्ग भैरव मंदिर से यमुनोत्री धाम तक करीब 2.5 किमी बर्फ से ढका हुआ है। इससे कई जगहों पर रेलिंग टूटने और मलबे के साथ पेड़ आदि गिरे होने से आवाजाही जोखिमभरी हो रखी है। साथ ही आपदा के दौरान यमुनोत्री धाम में नदी के उस पार जाने के लिए बना फोल्डिंग पुल बह गया था, जो कि आज नहीं बन पाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिता को मिला घर तो बेटे को नहीं मिलेगा, पीएम आवास योजना 2.0 में किए गए हैं ये कई प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। बीते दिनों कई यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल, मनमोहन उनियाल, अरविंद उनियाल ने शासन-प्रशासन से समय से यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग गुणवत्ता के साथ दुरुस्त करने के साथ ही धाम में फोल्डिंग पुल निर्माण की मांग की है। वहीं लोनिवि के ईई ऋषिराज बर्मा का कहना है कि उक्त कार्यों की पत्रावली स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर गतिमान है। स्वीकृत होने पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed