फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham door closing date declared

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, इस दिन विधि विधान के साथ बंद होंगे कपाट

Sun, 01 Oct 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट Updated Sun, 01 Oct 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham door closing date declared

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। इस दिन पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम के कपाट 21 अक्तूबर को 1.27 मिनट पर बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर प्रसाद उनियाल ने बताया कि भैया दूज पर्व के अमृत योग के मौके पर कपाट बंद करने से पूर्व 12.54 पर मां यमुना की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद भव्य डोली यात्रा के साथ मां की मूर्ति को शीत प्रवास के लिए खरसाली लाया जाएगा। यहां श्रद्धालु शीतकाल के दौरान मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ के कपाट

Yamunotri Dham door closing date declared

वहीं शनिवार को दशहरे के मौके पर बदरी-केदार समिति द्वारा बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट  आगामी 19 नवम्बर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।

जबकि भैयादूज के पावन पर्व पर 21 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 27 अक्तूबर को बंद होंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के आधार पर तिथि घोषित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed