फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamuna become dumping zone

उत्तरकाशी में यमुना नदी को बनाया डंपिंग जोन

Sun, 06 Apr 2014 02:28 PM IST
अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Sun, 06 Apr 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
yamuna become dumping zone

उत्तरकाशी में राजमार्ग निर्माण खंड (एनएच) के अभियंता नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


कई स्थानों पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य
अब यमुनोत्री राजमार्ग चौड़ीकरणी में निकलने वाला मलबा निश्चित स्थान पर डंप करने के बजाय सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है। नैनबाग से बड़कोट के बीच यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।

इस काम में निकलने वाला मलबा सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है, जो बरसात के दौरान आपदा को न्यौता दे सकता है।

क्षेत्र के मूलकराज राणा, अमीन सिंह, प्यार दास आदि का कहना है कि बीते दो सालों में हाईवे के मलबे को नदी में उडे़लने से खरादी में तबाही मची है, लेकिन इसके बाद भी शासन-प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सरकारी धन कर रहे बर्बाद

यमुनोत्री हाईवे पर बाडियागांव के पास 300 मीटर सड़क दुरुस्तीकरण तथा गांव की सुरक्षा के नाम पर एनएच तीन सालों में पांच करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर चुका है, लेकिन अभी तक भी मार्ग असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाडियागांव विस्थापन के लिए प्रस्तावित हैं। ऐसे में एनएच को इस स्थान पर धन की बर्बादी को बचाने के लिए हाईवे का विकल्प तलाशना चाहिए।

बाड़ियागांव के ग्रामीणों की मांग पर विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है। बाडियागांव के पास हाईवे का स्थायी समाधान विस्थापन के बाद ही संभव है।
- देवमूर्ति यादव, एडीएम बड़कोट

बाडियागांव के पास यमुना नदी के कटाव से भू-धंसाव हो रहा है। हाईवे के स्थायी उपचार के लिए काम किया जा रहा है। फिलहाल यहां पर हाईवे का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
- दिनेश कुमार बिजल्वाण, ईई, एनएच निर्माण खंड बड़कोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed