फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna at danger mark; six routes closed due to debris

Dehradun News: खतरे के निशान पर यमुना, मलबा गिरने से छह मार्ग बंद

Wed, 02 Sep 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 02 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yamuna at danger mark; six routes closed due to debris
दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों व पछवादून में हो रही भारी बारिश से मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया। उधर टौंस नदी में अभी जलस्तर सामान्य है। इसके अतिरिक्त पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर, मिट्टी व मलबा गिरने के कारण छह मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। बताते चलें यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर पर है, जबकि फिलहाल नदी में पानी खतरे के स्तर 455.37 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 368.36 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा टौंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है और नदी में 644.65 मीटर पर पानी बह रहा है। नदी पर बने इच्छाड़ी बांध से 261.91 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। उधर पहाड़ों से गिर रहे पत्थर व मलबे के कारण पछवादून और जौनसार बावर के छह मोटर मार्ग बंद रहे। जिनमें लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड देहरादून का बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई कालसी का बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग, मैंद्रथ-कथियान-बिरनाड़ मोटर मार्ग, लोक निर्माण विभाग अधिशासी खंड साहिया का शहीद सुरेश तोमर मोटर मार्ग, समरसेंज मोटर मार्ग, बेसोगिलानी से जोशी-हमरौ मोटर मार्ग शामिल हैं।वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। शीघ्र ही यातायात को सुचारू करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed