फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamkeshwar FC won the title of Sunil Rawat Memorial

फुटबाल : यमकेश्वर एफसी ने जीता खिताब

Wed, 25 Oct 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Yamkeshwar FC won the title of Sunil Rawat Memorial
Iसुनील रावत मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में एनसीएफसी ए को दी मातI
विज्ञापन




सुनील रावत मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब यमकेश्वर एफसी ने जीता। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राकेश रावत ने प्रतियोगिता की शुरुआत की।



प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एनसीएफसी ए और कैंपटी बॉयज को 5-1 से पराजित किया। एनसीएफसी के लिए मनवीर और ज्ञानी ने 2-2 और साहिल ने 1 गोल किया। कैंपटी के खिलाड़ी अंशुल ने एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में यमकेश्वर एफसी ने प्रेरणा एफसी को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला यमकेश्वर एफसी और एनसीएफसी ए के बीच खेला गया। इसमें यमकेश्वर ने एनसीएफसी को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। यमकेश्वर के जियान ने 2 और लक्की ने 1 गोल किया। एनएफसीएफ ए टीम से साहिल और ज्ञानी ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 41 हजार नकद और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी हैप्पी वैली टीम के संदीप मल्ला, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर एनसीएफसी ए टीम के अंजुल पंवार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यमकेश्वर टीम के करन, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर कैंपटी टीम के अमन कंडारी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ उभरती टीम कैंपटी बॉयज, सर्वश्रेष्ठ एनर्जेटिक टीम हैप्पी वैली को घोषित किया गया। अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड हॉकी प्रतियोगिता में रेफरी और खेलों के प्रति योगदान के लिए सैमुअल चंद्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, नीरज गर्ग, सूरत सिंह रावत, सुमेर पंवार, संदीप गोयल, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed