{"_id":"5af2a3fb4f1c1b5d098b8f76","slug":"xuv-accident-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश की ओर से देहरादून की ओर जा रही XUV पर डंपर पलटा, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश की ओर से देहरादून की ओर जा रही XUV पर डंपर पलटा, दो लोग घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 09 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
XUV accident in rishikesh
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेश की ओर से देहरादून की ओर जा रही एक्सयूवी कार के ऊपर रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर आ रहा डंपर मोड़ के पास पलट गया। हादसे में चालक व उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
जिन्हें पुलिस द्वारा जॉलीग्रांट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया एक्सयूवी कार में सवार चालक संदीप नेगी (27) पुत्र मानवेंद्र सिंह नेगी विस्थापित कॉलोनी जॉलीग्रांट व अभिषेक चमोली पुत्र किशोरीलाल जौलीग्रांट ऋषिकेश से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन
सात मोड़ के पास अनियंत्रित डंपर एक्सयूवी के ऊपर गिर गया। जिसमें संदीप नेगी को चोटें आई हैं। वहीं अभिषेक को मामूली चोटें आई हैं।
