{"_id":"e428d3dd1e6b9feb79afccfdcd51baa7","slug":"naseeruddin-shah-will-settle-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बसेंगे बॉलीवुड के 'जादूगर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में बसेंगे बॉलीवुड के 'जादूगर'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागदौड़ भरी जिंदगी जीने वाले सेलिब्रिटीज को देहरादून भाता है। बॉलीवुड का एक और नायाब हीरा राजधानी में अपना आशियाना बना रहा है।
विज्ञापन
राजधानी में आने वाले सेलिब्रिटीज अकसर यह बात दोहराते रहते हैं। अपनी बेहतरीन कलाकारी से लोगों पर जादू चलाने वाले प्रख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी देहरादून में अपना आशियाना बनाने जा रहे हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह आर्किटेक्ट और कंस्ट्रक्टर से बात कर चुकी हैं।
अगली बार आने का वादा
रत्ना रविवार को दून में थीं। एक स्कूल के कार्यक्रम में भागीदारी के बाद वह माजरा निवासी कंस्ट्रक्टर शकील अहमद के घर पहुंची। काफी देर यहां रुकने के बाद रत्ना लौट गईं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन अगली बार आने पर मुलाकात का वादा किया। बाद में शकील ने बताया कि नसीर और रत्ना उनके पारिवारिक मित्र हैं।
विकासनगर में काफी समय पहले उन्होंने प्लॉट लिया था। वे यहां मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन व्यस्तता की वजह से काम शुरू नहीं करा पा रहे हैं। शकील ने बताया कि रविवार को रत्ना ने निर्माण के संबंध में चर्चा की और आर्किटेक्ट से भी मिलीं।
विज्ञापन
बताया कि यह शुरुआती बातचीत है। जल्द ही सब फाइनल होने की उम्मीद है। बताया कि रत्ना और नसीर मुंबई की जिंदगी से अधिक दून की शांत फिजाओं को पसंद करते हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...