फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wrongly parked vehicle will be challaned by drone

Dehradun News: गलत पार्क किया है वाहन तो सवाधान, अब ड्रोन से भी कट रहे चालान

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Wrongly parked vehicle will be challaned by drone
यदि आप वाहन को इधर-उधर खड़ा छोड़ देते हैं तो सावधान हो जाएं। अब ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे कैमरे ही नहीं बल्कि आसमान से भी फोटो खिंच सकता है। शहर में अब ड्रोन भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर फोटो खींच रहे हैं। इनके आधार पर 10 दिनों के भीतर 80 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। फिलहाल, ज्यादातर चालान नो पार्किंग में ही किए जा रहे हैं। भविष्य में अन्य उल्लंघन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे कैमरों से ही चालान काटने की व्यवस्था है। अब ड्रोन भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रहे हैं। अभी तक ड्रोन का इस्तेमाल केवल ट्रैफिक का दबाव देखने में ही काम किया जाता था। जिन क्षेत्रों में यातायात दबाव अधिक होता है, वहां से रूट डायवर्ट कर दिया जाता है। इसके अलावा एप पर भी इसकी लाइव जानकारी दी जाती है। लेकिन, अब इसके जरिये चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजधानी के आसमान में दो ड्रोन उड़ा रही यातायात पुलिस
इसके लिए यातायात पुलिस ने एक अपना और एक प्राइवेट वेंडर के साथ करार किया है। इन दोनों ड्रोन को दिन में तीन बार राजधानी के आसमान में उड़ाया जाता है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि राजपुर रोड, रिस्पना क्षेत्र, कांवली रोड, आदि क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। फिलहाल, नो पार्किंग के उल्लंघन के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कट रहे चालान
ड्रोन उड़ाते वक्त कंट्रोलर इससे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के फोटो खींचता है। इसके बाद इन फोटो को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजा जाता है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उल्लंघन का चालान किया जाता है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन ड्रोन में अत्याधुनिक कैमरे लगे हुए हैं। इनके जरिये 10 दिनों के भीतर 80 से ज्यादा चालान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed