फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wrong blood group report of new born child in doon hospital

बच्चे का गलत ब्लड ग्रुप बताने पर भड़के परिजन, अस्पताल में हंगामा

Thu, 09 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
wrong blood group report of new born child in doon hospital
दून अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमरउजाला
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का विवादों से गहरी दोस्ती है। अभी बच्चा वार्ड की छत उड़ने और वार्ड में पानी घुसने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बच्चे के परिजनों के आरोप से विवादों को फिर हवा मिल गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के चिकित्सकों और सहायक स्टाफ ने बच्चे का गलत ब्लड ग्रुप बताया। बाद में प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में बच्चे का सही ब्लड ग्रुप पता चला। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दौरान स्टाफ की लापरवाही से अगर कुछ गलत हो जाता तो इसकी जवाबदेही किसकी होती।
विज्ञापन


चुक्खूवाला निवासी विक्रम सिंह मौर्य ने बताया कि रविवार पांच जून को दून महिला अस्पताल में उनके पौत्र का जन्म हुआ। मंगलवार को बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के ब्लड टेस्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पैथॉलॉजी से जांच में सामने आया सच

wrong blood group report of new born child in doon hospital
दून अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमरउजाला

परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव बताया। शक होने पर परिजनों ने जब प्राइवेट पैथोलॉजी लैब से जांच कराई तो ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव निकला। इसके बाद परिजन देर शाम बच्चे को लीव अंगेंस्ट मेडिकल एडवाइज (लामा) घर ले गए। बुधवार सुबह बच्चे की मां को डिस्चार्ज कराने के बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक और सहायक स्टाफ मानने को तैयार नहीं हुआ कि बच्चे का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट मानने से भी उन्होंने इंकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि अगर ब्लड ग्रुप के आधार पर बच्चे को गलत खून चढ़ा दिया जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।

उन्होंने आरोपी डॉक्टर और सहायक स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी की जान के मामले में इतनी गंभीर लापरवाही करने वालों को कड़ा सबक मिलना चाहिए। मौके पर पहुंचे अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed