इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकले कीड़े, गुस्साए छात्रों ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। खाने को देखते ही छात्र भड़क गए। इसे बाद उन्होंने इसकी शिकायत सीधे सीएम के पोर्टल पर की।
टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम के छात्रावास की कैंटीन में भोजन के साथ कीड़े पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
छात्रों ने कैंटीन संचालक पर बासी भोजन परोसने का आरोप लगाया है। छात्रों की शिकायत पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीन में छापा मारकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कैंटीन से तीन सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।
टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम के छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने समाधान पोर्टल पर कैंटीन के भोजन में कीड़े होने की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कैंटीन संचालक अक्सर बासी भोजन परोस देता है, जिससे छात्र-छात्राएं अक्सर बीमार होते हैं।
छात्रों की शिकायत पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा और राजस्व विभाग की टीम हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज की कैंटीन में पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा ने बताया कि कैंटीन में आज ब्रेड पकोड़े और काबुली चने बने हुए थे। इसलिए बेसन, काबुली चना और सरसों के तेल का सैंपल लेकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है।