फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worm infection in uttarakhand 88 percent children revealing in health department Survey

स्वास्थ्य मंत्रालय की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा, उत्तराखंड में 88 प्रतिशत बच्चों में कृमि संक्रमण 

Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
सार

  • 10 फरवरी को कृमि मुक्त दिवस पर 43 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य
  • अभियान की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक

विज्ञापन
Worm infection in uttarakhand 88 percent children revealing in health department Survey
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के 88 प्रतिशत बच्चे कृमि संक्रमण की चपेट में हैं। इसका खुलासा स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्वे में हुआ है। इस देखते हुए 10 फरवरी 2020 को कृमि मुक्त दिवस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के 43 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा है। सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। स्कूल न जाने वाले बच्चों को आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को एनएचएम सभागार में मिशन निदेशक एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में हुई राज्य समन्वय कमेटी की बैठक में अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। पंत ने बताया कि 10 फरवरी को कृमि मुक्त दिवस पर एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी जाएगी। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने कहा कि पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों का आईक्यू प्रभावित हो रहा है और एनीमिया का खतरा भी बढ़ रहा है। बैठक में निदेशक एनएचएम डॉ. अंजलि नौटियाल, प्रभारी अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया समेत नेहरू युवा केंद्र, महिला एवं बाल विकास, तकनीकी शिक्षा, नगर निगम, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed