फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world stunned to see the Himalayan biodiversity

हिमालयी जैव विविधता देख दुनिया हुई दंग

Mon, 26 Dec 2016 10:47 AM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Dec 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
world stunned to see the Himalayan biodiversity
himalaya

जैव विविधता संरक्षण के लिए मैक्सिको में आयोजित 13वीं कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी-13) में विश्व के 33 देश हिमालयी जैव विविधता देख दंग रह गए।

विज्ञापन


इन्होंने अंतरराष्ट्रीय हिमालयन पार्टनरशिप के लिए अपना समर्थन दिया। इसके अलावा एक उपलब्धि यह भी रही कि संयुक्त राष्ट्र की जैव विविधता वेबसाइट में हिमालयी शृंखला को पहली बार स्थान मिला है। इससे विश्व के अन्य लोग भी हिमालयी जैव विविधता की बारीकियां जान सकेंगे। जलवायु परिवर्तन के जैव विविधता पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को न्यूनतम करने के लिए विश्व के 32 देशों ने अंतरराष्ट्रीय संधि की है।
विज्ञापन


जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान ने 12 से 17 दिसंबर तक कनकून (मैक्सिको) में आयोजित सीओपी-13 में हिमालयी जैव विविधता के संबंध में विस्तार से प्रस्तुति दी। विश्व के 34 जैव विविधता हॉट स्पॉट में चार हिमालय में हैं। एक तरफ हिमालय संजीवनी बूटी समेत कई ऐसी औषधियों का केंद्र है जो विश्व में कहीं नहीं मिलतीं। इसके साथ ही हिमालयी भूगर्भ दुर्लभ खनिज तत्वों से भरा हुआ है। वन संपदा, वन्य जीव संपदा, ग्लेशियर आदि का ऐसा समन्वय और कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी ने जब अंतरराष्ट्रीय हिमालय वर्ष, विश्व हिमालय दिवस और विश्व हिमालय फोरम की स्थापना का मशविरा दिया तो संधि के सभी मित्र देशों ने एक स्वर में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। चीड़ की पत्तियों के औद्योगिक उपयोग और जंगलों को आग से बचाने की योजना को सभी देशों ने सराहा। यह भरोसा भी पैदा हुआ कि अब हिमालय संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। विश्व हिमालय दिवस और वर्ष मनाने की स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली को देनी है। इसका फायदा यह होगा कि जलवायु परिवर्तन के दु्ष्प्रभावों से जैव विविधता को बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यहां शुरू हो सकेंगे।

हिमालय की जैव विविधता ने विश्व के देशों को हैरत में डाल दिया। विश्व हिमालय दिवस के संबंध में विश्व के देशों ने समर्थन दिया है। हिमालय पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। वैश्विक मंचों पर हिमालय की पहचान होनी बहुत जरूरी है। एजेंडों, प्रक्रियाओं और समझौतों में हिमालय के शामिल होने से क्षेत्र का विकास होगा।
- डॉ. पीपी ध्यानी, निदेशक जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed