फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Olympic Day on 23 June Competitions will be held in all 13 districts Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: विश्व ओलंपिक दिवस...सभी 13 जनपदो में होंगी प्रतियोगिताएं, हजारों खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Wed, 18 Jun 2025 12:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:02 PM IST
सार

23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में 19 जून को एक रैली निकालकर पूरे आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर बीते एक साल में राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
World Olympic Day on 23 June Competitions will be held in all 13 districts Uttarakhand News in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस पर सभी 13 जनपदों में अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेल विभाग ने पूरा कार्यक्रम तैयार करके सभी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये प्रतियोगिताएं 20 से 23 जून तक चलेंगी। इस दौरान हजारों प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में 19 जून को एक रैली निकालकर पूरे आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर बीते एक साल में राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर राज्य के खिलाड़ियों, कोच व खेल गतिविधियों से जुड़े तमाम लोगों को शपथ विशेष तौर पर तैयार शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

जनपदों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं

(स्थान, तारीख, प्रतियोगिताएं और खिलाड़ियों की संख्या)

1. अल्मोड़ा: 20-23 जून तक, वॉलीबाल, ताईक्वांडो, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और क्रॉस कंट्री, 198 प्रतिभागी

2. हरिद्वार: 23 जून, हॉकी और कराटे, 240 प्रतिभागी

3. रुद्रप्रयाग: 21-23 जून, बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी, 210 प्रतिभागी

4. उत्तरकाशी: 23 जून, कबड्डी और वॉलीबाल, 250 प्रतिभागी

5. देहरादून: 23 जून, अंडर 16 हॉकी, अंडर 11/13 बैडमिंटन, अंडर 14 फुटबॉल, ओपन वॉलीबाल और अंडर 18 जूडो, 450 प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन

6. टिहरी गढ़वाल : 22-23 जून, अंडर 18 वॉलीबाल, कराटे, बैडमिंटन, सॉफ्टबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, टी-टी और साइकिल रैली व क्रॉस कंट्री, 475 प्रतिभागी

7. चमोली : 22-23 जून, ओपन वॉलीबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी, 300 प्रतिभागी

8. पौड़ी गढ़वाल : 22-23 जून, वॉलीबाल और क्रॉस कंट्री, 90 प्रतिभागी

9. ऊधम सिंह नगर : 23 जून, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल, 180 प्रतिभागी

10. नैनीताल 17-23 जून, रन फॉर ओलंपिक डे, बास्केटबॉल व फुटबॉल मैत्री मैच, क्विज, संवाद, हैंडबॉल, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता, 900 प्रतिभागी

11. पिथौरागढ़ : 20-23 जून, हॉकी, वॉलीबाल, ताईक्वांडो और फुटबॉल, 250 प्रतिभागी

12. चंपावत : 20-23 जून तक ओपन वॉलीबाल पुरुष वर्ग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल जूनियर बालग वर्ग, जूनियर वर्ग हॉकी, एथलेटिक्स एवं जूनियर वर्ग की फुटबॉल, 230 प्रतिभागी

13. बागेश्वर: 23 जून को ताईक्वांडो, वॉलीबाल और खो-खो, 280 प्रतिभागी

ये भी पढ़ें...Roorkee:  ईरान में फंसे मंगलौर क्षेत्र के 32 तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों का पिछले कई दिनों से नहीं हुआ संपर्क

(शपथ)

हम शपथ लेते हैं कि हम खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। खेलेंगे और खेलना सिखाएंगे। खेलों में प्रतिभाग कर हम स्वस्थ भारत बनाएंगे। खिलाड़ियों का हम हौसला बढ़ाएंगे। हम सभी खेल आयोजनों में ईमानदारी, समर्पण और सम्मान के साथ प्रतिभाग करेंगे। हम खेल भावना के साथ खेल के सभी नियमों का पालन करेंगे। हम अपने साथियों, प्रतिद्वंद्वियों और खेल प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़े तकनीकी अधिकारियों का सम्मान करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हम प्रतिबंधित दवाइयों का सेवन किए बिना खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed