फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world elephant day 2021: clan of elephants is increasing continuously in Rajaji Tiger Reserve

हाथी दिवस: राजाजी टाइगर रिजर्व में लगातार बढ़ रहा हाथियों का कुनबा, 330 पहुंची संख्या

Thu, 12 Aug 2021 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 11:49 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 820 वर्ग किलोमीटर में ही हाथियों का बसेरा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यहां 225 हाथी ही रह सकते हैं। क्षमता से अधिक हाथी होने से टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथियों के लिए रहने के लिए जगह की कमी के साथ ही खानपान की व्यवस्था की भी कमी होने लगी है।

विज्ञापन
world elephant day 2021: clan of elephants is increasing continuously in Rajaji Tiger Reserve
- फोटो : nativeplanet

विस्तार

देशभर में जहां कई वन्यजीवों की संख्या तेजी से घट रही है, वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा साल दर साल तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में राजाजी टाइगर रिजर्व में 330 हाथी हैं, जो टाइगर रिजर्व के क्षेत्रफल को देखते हुए हाथियों की धारण क्षमता 225 से 105 अधिक है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 820 वर्ग किलोमीटर में ही हाथियों का बसेरा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यहां 225 हाथी ही रह सकते हैं। क्षमता से अधिक हाथी होने से टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथियों के लिए रहने के लिए जगह की कमी के साथ ही खानपान की व्यवस्था की भी कमी होने लगी है।
विज्ञापन


हाथियों के संरक्षण व उनके खानपान में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से प्रोजेक्ट एलिफेंट भी चलाया जा रहा है। इसके तहत हाथियों के लिए टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में घास के मैदान, चारागाह तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, हाथियों का शिकार न हो इसके लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी क्षमता से अधिक तो बाघ आधे से भी कम 

राजाजी टाइगर रिजर्व में जहां हाथियों की संख्या क्षमता से अधिक है, वहीं बाघों की संख्या धारण क्षमता से कम है। टाइगर रिजर्व के कोर जोन के 557 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में 83 बाघ रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल रिजर्व में बाघों की संख्या 44 ही है, जो काफी कम है।

सुल्तान, राजा समेत छह हाथियों पर टाइगर रिजर्व की सुरक्षा की जिम्मेदारी
राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों और वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा टाइगर रिजर्व के छह पालतू हाथियों सुल्तान, राजा, रानी, जॉनी, अंजली के जिम्मे है। इसमें से सुल्तान और राजा नर हाथी हैं।

जबकि, बाकी हथिनी हैं। राजा कभी टाइगर रिजर्व के जंगली हाथियों में शामिल था, लेकिन आज वह पालतू है और बाकी पालतू हाथियों के साथ टाइगर रिजर्व की निगरानी में पूरा सहयोग देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed