फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Ayurveda Congress Uttarakhand can make a new record 6500 guests have registered for conference

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस: नया रिकॉर्ड बना सकता है उत्तराखंड...सम्मेलन के लिए 6500 मेहमान करा चुके पंजीकरण

Tue, 10 Dec 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

Dehradun News: उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है। 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
World Ayurveda Congress Uttarakhand can make a new record 6500 guests have registered for conference
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में उत्तराखंड नया रिकॉर्ड बना सकता है। चार दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 6500 पंजीकरण हो चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष गोवा में हुए नौवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस से अधिक है। गोवा में कुल 5102 मेहमान पहुंचे थे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहयोग से वर्ष 2002 से हर साल विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिला है। इस आयोजन के सफर में मेहमानों की संख्या बढ़ती-घटती रही है। मगर रजिस्ट्रेशन को पैमाना मानें तो उत्तराखंड के लिए अच्छी तस्वीर दिखाई दे रही है। उत्तराखंड आने में मेहमानों की दिलचस्पी नजर आ रही है। आयुष सचिव रविनाथ रामन के अनुसार, अभी तक 6500 मेहमान रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस महाआयोजन की तैयारी जोरों पर है और इसे अभूतपूर्व बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


Roorkee: अग्निवीर भर्ती परीक्षा कल...आज से ही रूट रहेगा डायवर्ट, बड़े वाहनों की शहर में एंट्री पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


देशों की संख्या व प्रतिनिधियों पर भी नजर
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में देशों की संख्या और प्रतिनिधियों पर भी उत्तराखंड की नजर है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन में सबसे ज्यादा 53 देशों ने भागीदारी की थी। विदेशी प्रतिनिधियों की संख्या भी पिछले वर्ष ही सबसे ज्यादा रही थी और 295 विदेशी प्रतिनिधि आयोजन का हिस्सा बने थे। इस बार उत्तराखंड 54 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed