{"_id":"6899e30ef5271aa998074d73","slug":"world-ayurveda-congress-and-arogya-expo-cm-dhami-said-government-is-committed-to-promote-ayurveda-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो: सीएम धामी बोले-सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो: सीएम धामी बोले-सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
Mon, 11 Aug 2025 06:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:13 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक -एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
सोमवार को देहरादून के एक होटल में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक -एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखंड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल रहा, साथ ही अब हम उस ऐतिहासिक आयोजन की स्मृतियों और उपलब्धियों को संजोने के लिए प्रोसिडिंग का विमोचन कर रहे हैं। ये मात्र एक दस्तावेज नहीं बल्कि ज्ञान, अनुभव और गहन विचार-विमर्श का सार तत्व है, जो आने वाले वर्षों में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान, नीति-निर्माण और जन स्वास्थ्य की दिशा तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक: आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने के निर्देश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और एक्सपो मार्ट के आयोजन के माध्यम से हम न केवल भारत में, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में यह संदेश देने में सफल रहे कि आयुर्वेद द्वारा किस प्रकार उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही हम विश्व को अपनी सनातन हिंदू संस्कृति द्वारा बताए गए "सर्वे सन्तु निरामयाः के संदेश को व्यापक रूप से पहुंचाने में भी सफल रहे।