{"_id":"652448080d998cf262011498","slug":"workshop-organized-at-sri-guru-ram-rai-university-dehradun-news-c-5-1-drn1030-262807-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों-छात्रों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों-छात्रों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व
विज्ञापन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों-छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीक और गुर बताए।
मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा ने कहा, नई पीढ़ी की मानसिक चुनौतियों को समझने और उनका बेहतर समाधान करने के लिए उपचार की प्राचीन पद्धति के साथ नई तकनीक के सामंजस्य से कम समय में अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। पेशेवर या उच्च शिक्षा में अध्ययन करने वाले छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की नई तकनीकों के बारे में जानकारी रखते हुए इनका नियमित रूप से प्रयोग करना चाहिए। इससे मानसिक शारीरिक और कई तरह की सामाजिक चुनौतियों का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। इस अवसर पर प्रो. मालविका कंडपाल, डॉ. आनंद कुमार, सुनिष्ठा सिंह, शिवाजी बनर्जी आदि मौजूद रहे।