{"_id":"60e750488ebc3ebf1f1f2d12","slug":"workshop-operator-arrested-for-making-fake-insurance-bills-city-news-drn383889886","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी बिल बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाला वर्कशॉप संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी बिल बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाला वर्कशॉप संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लेम के लिए किसी दूसरे फर्म के नाम से फर्जी बिल बनाकर इश्योरेंस कंपनी में जमा करने वाले वर्कशॉप संचालक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जनवरी में सहस्रधारा निवासी अशोका मोटर्स के मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी दिनों से फरार चल रहा था।
रायपुर पुलिस के मुताबिक 19 जनवरी को सहस्रधारा रोड निवासी अशोका मोटर्स के मालिक अशोक जैन ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी फर्म के नाम से न्यू मोटर्स मोटर के संचालक की ओर से फर्जी बिल बनाकर इंश्योरेंस कंपनी में क्लेम के लिए प्रस्तुत किए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। जांच में पता चला कि न्यू मोटर्स वर्कशॉप के संचालक की सचिन निर्मोही ने उनके वर्कशॉप में मेंटिनेंस के लिए एक कार का पार्ट्स का अशोका मोटर्स के नाम पर फर्जी बिल बनाकर इंश्योरेंस क्लेम के लिए दे दिए। जब इस बिल का सत्यापन अशोका मोटर्स से किया गया तो पता चला कि जिस इनवॉयस नंबर का बिल आरोपी ने क्लेम के लिए दिया, उस इनवॉयस नंबर पर वह बिल कभी जारी ही नहीं हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को सचिन निर्मोही निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग माजरा को रायपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।