फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workshop on AI and cyber security

Dehradun News: एआई और साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला

Sat, 26 Oct 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Workshop on AI and cyber security

विज्ञापन
राजावाला स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में एआई और साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला छात्र-छात्राओं को आनलाइन माध्यमों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में पेंसिल्वेनिया, यूएसए के वक्ता अमित रंजन कुमार और ममता कुमार ने डिजिटल पहचान की सुरक्षा और साइबर प्रथाओं में सुधार पर केंद्रित व्याख्यान दिया।



कार्यशाला में सुरक्षित साइट एक्सेस, लॉगिन फुटप्रिंट की सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा दृष्टिकोण को लागू करने जैसे आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने साइट एक्सेस सिक्योरिटी, सोशल मीडिया अकाउंट लॉगिन या फुटप्रिंट जैसे फेसबुक, ईमेल आदि को सुरक्षित रखने के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से विकसित हो रही है। हर दिन नए फीचर आ रहे हैं। ऐसे में इसकी सुरक्षा के मामले में भी सभी को जागरूक बनना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ.आर के सिन्हा, निदेशक डॉ. रणबीर सिंह, प्रधानाचार्य शुचिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed