फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers will get priority in the organization: Bhagat

संगठन में कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता : भगत

Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Workers will get priority in the organization: Bhagat
नगरपालिका टाउन हॉल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हनोल स्थित महासू मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। त्यूनी बाजार, चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर समेत विभिन्न जगहों पर उनका शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विकासनगर मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने जौनसारी वेशभूषा में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा उन्हें यह दायित्व कार्यकर्ताओं के स्नेह के कारण मिला है। उनकी पहली प्राथमिकता कार्यकर्ता को मजबूत करने की होगी। कार्यकर्ताओं की मांगों पर सकारात्मक कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 2022 में भाजपा 57 के बजाय 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने चकराता में भी कमल खिलने का दावा किया। कहा वह 2022 में चुनाव न लड़ पार्टी के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने नागारिकता संशोधन कानून बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल इस पर भ्रम फैला रहे हैं। जिसे दूर करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, अनिल गोयल, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकराता में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, महामंत्री दीवान राणा, अनिल गोयल, राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, मनवीर चौहान, मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत, सभासद आनंद राणा, राजेश तोमर, अनिल चांदना, विवेक अग्रवाल, टीकाराम शाह, अमित अरोरा, मोनित दुसेजा, गीताराम गौड़, वीरेंद्र चौहान, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रताप रावत, मूरत राम शर्मा, अमर सिंह चौहान, जनक सिंह चौहान, नीलम सवाई, संतराम चौहान, प्रशांत भसीन, प्रवीन चौहान, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कालसी में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, सियाराम चौहान, संजय तोमर, शूरवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी, चंदन लाल अग्रवाल, सूरत सिंह चौहान, अनिल गोयल, प्रदीप सोनी, नीरज चौहान, गौरव चावला, अमित गुलेरिया, जयंती पटवाला, नीरू देवी, रिंकू जुयाल, सविता ध्यानी, मधु ठाकुर, रचिता ठाकुर, सुमन कासव, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं सहसपुर आयोजित जनसभा में नवीन रावत मंडल अध्यक्ष, विनोद लक्खा, मित्ता सिंह, प्रदीप जोशी, यशपाल नेगी, ऋषि, शमशेर, राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed