फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers' thoughts: This time in BJP, not mountains and plains, shadow is the issue of young and old.

कार्यकर्ताओं के मन की बात : भाजपा में इस बार पहाड़-मैदान नहीं, छाया युवा-बुजुर्ग का मुद्दा

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Workers' thoughts: This time in BJP, not mountains and plains, shadow is the issue of young and old.
Iभाजपा की ओर से चल रही रायशुमारी में अब तक 1000 से अधिक कार्यकर्ता प्रत्याशियों काे लेकर बता चुके हैं अपने मन की बात
विज्ञापन

I

Iभाजपा में निकाय चुनाव का रंग इस बार बदला हुआ है। हर चुनाव में सबसे अहम रहने वाले पहाड़-मैदान का मुद्दा इस बार चर्चा के केंद्र से गायब है, जबकि युवा और बुजुर्ग प्रत्याशियों को लेकर खींचतान तेज हो गई है। भाजपा की ओर से चल रही रायशुमारी में अब तक 1000 से अधिक कार्यकर्ता प्रत्याशियों काे लेकर अपने मन की बात बता चुके हैं। पर्यवेक्षकों के अनुसार इस बार 80 फीसदी से अधिक भाजपा कार्यकर्ता युवा प्रत्याशी को खड़ा करना चाहते हैं। खासकर ऐसे दावेदारों का पक्ष सबसे अधिक मजबूत है, जिनकी उम्र 50 साल के इर्द-गिई है। हालांकि, दो बुजुर्ग दावेदार ऐसे भी हैं, जिन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इच्छुक हैं।I
I
I
Iकेबिन के अंदर टटोली जा रही मन की बातI
Iशुक्रवार को पर्यवेक्षकों की टीम केबिन के अंदर बैठकर कार्यकर्ताओं के मन की बात टटोलती रही। सुबह दस बजे से ही पर्यवेक्षकों ने केबिन में बैठकर कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू कर दिया। एक बार में तीन कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही थी। चर्चा के दौरान मेयर मद के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई।I
विज्ञापन

I
I

Iअब तक मेयर के लिए सामने आए 15 चेहरे
I
Iपर्यवेक्षकों के सामने वार्ड कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों तक ने प्रत्याशियों के नाम सुझाए हैं। शुक्रवार तक 56 वार्डों के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा चुकी है। रविवार को सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं से चर्चा का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को शहीद दुर्ग मल्ल मंडल, देवसुमन नगर मंडल, जीएमएस मंडल, प्रेमनगर कांवली मंडल के कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबाहर टहलते रहे बड़े-बड़े दिग्गजI
Iमसला टिकट का हो तो सब कुछ जायज है। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय में था। टिकट की चाहत में भाजपा के बड़े-बड़े नेता महानगर कार्यालय के बाहर घंटों खड़े रहे। इसमें कई प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल थे। वह अपने सूत्रों के माध्यम से यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि बहुमत किसके पक्ष में जा रहा है।I

I
I
Iजो खुलकर नहीं बोला, उसने पेटी में डाल दिया मत
I
Iभाजपा कार्यालय में पेटी का इंतजाम भी कराया गया था। कार्यालय में बाहर पेटी रखवाई गई थी। कई वार्डों से आए कार्यकर्ता ऐसे थे, जिन्होंने पेटी में पर्ची डालकर अपने मन की बात बताई। शुक्रवार को रायपुर के 24 व डोईवाला के सात वार्डों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed