फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers should be involved in victory at booth level: Joshi

हर बूथ पर 51 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में हासिल करने को लेकर जुट जाएं पदाधिकारी, कार्यकर्ता- प्रह़्लाद जोशी

Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Workers should be involved in victory at booth level: Joshi
देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने महानगर की धर्मपुर, कैंट, राजपुर व मसूरी विधानसभाओं के चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी ने कहा कि हर बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट हासिल करके ही दोबारा सरकार बनाई जा सकती है। ऐसे में हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने को लेकर अभी से जुट जाएं। हमारा लक्ष्य राज्य के प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करना है।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में 60 से ज्यादा सीटें जीत कर यहां एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, राजपुर विधानसभा प्रभारी कमला चौहान, मसूरी विधानसभा प्रभारी रविंद्र कटारिया, कैंट विधानसभा प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल, धर्मपुर विधानसभा प्रभारी हरीश डोरा सहित सभी विधानसभा विस्तारक, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं देहरादून महानगर की चारों विधानसभा के चुनाव संचालन समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed