{"_id":"640f7fa3f32ea31a5e075087","slug":"workers-doon-hospital-working-black-bands-dehradun-news-c-5-drn1005-101769-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल के कर्मी काली पट्टी बांधकर कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल के कर्मी काली पट्टी बांधकर कर रहे काम
विज्ञापन
दून अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों की सेवा 15 मार्च शाम को समाप्त होने वाली है। नौकरी में सेवा विस्तार की मांग करते हुए सोमवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और अपना विरोध दर्ज करवाया।
जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में दून अस्पताल में कुछ कर्मचारियों को एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। कोरोना का प्रकोप कम होते ही कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया तो कुछ कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया गया। नौकरी पर रखे जाने के दौरान कर्मचारियों को छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। अक्तूबर में रखे गए कर्मचारी मार्च में नौकरी से निकाले जा रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
- आदेश आने पर होगा कार्य बहिष्कार -
स्टेट फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा ने बताया कि अगर 14 मार्च को नौकरी से निकाले जाने का आदेश आ जाता है तो 15 मार्च को कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। 14 मार्च को कोई आदेश नहीं आता है तो काली पट्टी बांधकर काम करते रहेंगे।