{"_id":"699710fdcc55e2ec9d0006e8","slug":"workers-angry-over-unfulfilled-demands-to-launch-agitation-today-dehradun-news-c-5-drn1043-904763-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मांग पूरी न होने से नाराज कर्मियों का आंदोलन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मांग पूरी न होने से नाराज कर्मियों का आंदोलन आज से
विज्ञापन
-सभी जिलों में होगा धरना-प्रदर्शन, 21 से क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पेयजल निगम के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बृहस्पतिवार को हुई अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखंड पेयजल निगम की वर्चुअल बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई।
बैठक में पेयजल निगम को पूर्ण रूप से राजकीय विभाग घोषित करने, राजकीय विभाग बनने तक वेतन और पेंशन का भुगतान सीधे कोषागार के माध्यम से करने, वैकल्पिक रूप से, सेंटेज व्यवस्था खत्म कर कार्मिकों के खर्च का एकमुश्त प्रावधान करने ताकि हर माह की एक तारीख को नियमित वेतन मिल सके आदि मांग की गई। इससे पूर्व 17 फरवरी को हुई बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी वेतन में देरी, आउटसोर्सिंग और भत्तों के लाभ न मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया था। तय हुआ कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी जनपदों में धरना-प्रदर्शन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 21 फरवरी से पांच मार्च के बीच देहरादून स्थित प्रधान कार्यालय में जनपदवार क्रमिक धरना दिया जाएगा। इसमें हरिद्वार से शुरुआत होकर पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और अन्य जिलों के कर्मचारी अलग-अलग तिथियों पर प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जितेंद्र सिंह देव, विजय खाली, अजय बेलवाल, लक्ष्मी नारायण भट्ट, संतोष नारायण पांडे और भुवन चंद्र जोशी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।