फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worker dies after falling from tree

Dehradun News: पेड़ से नीचे गिरने से वन विभाग के अस्थाई कर्मचारी की मौत

Thu, 29 May 2025 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from tree
पेड़ की छंटाई कर रहे वन विभाग के अस्थाई कर्मचारी की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल के पास हाई वोल्टेज बिजली की लाइन भी है। ऐसे में पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना सोमवार को हुई थी। आईआईपी मोहकमपुर के पीछे आशारोड़ निवारी आरिफ उर्फ रफीक एक पेड़ की कटाई-छंटाई कर रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने आरिफ को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। आरिफ वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी थे। इस घटना की सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। जिस स्थान से आरिफ गिरे थे उसकी ऊंचाई करीब 30 फीट है। पास से ही एक 220 केवी की विद्युत लाइन भी गुजर रही है। आरिफ के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed