फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work boycott on 22 and 23 March to protest against the appointment

नियुक्ति के विरोध में 22 और 23 मार्च को कार्य बहिष्कार

Sun, 21 Mar 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Work boycott on 22 and 23 March to protest against the appointment
कालसी। प्रभारी तहसीलदार एवं प्रभारी नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर गैर भूलेख संवर्गीय अधिकारियों को तैनात किए जाने के विरोधस्वरूप पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ आगामी 22 और 23 मार्च को कार्य बहिष्कार पर रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में महासंघ के पदाधिकारियों ने लिखा है कि प्रदेश की तमाम तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के रिक्त पदों पर लिपिकीय संवर्ग से पदोन्नत मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है, जोकि जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम और भूलेख नियमावली की व्यवस्थाओं के विपरीत है। ज्ञापन में लिखा गया है कि वर्तमान समय में विभिन्न तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के 80 फीसदी पद रिक्त चल रहे हैं। नियमों में प्रत्येक वर्ष डीपीसी कराए जाने की व्यवस्था होने के बावजूद राजस्व परिषद द्वारा सन् 2018 से रिक्त पदों पर डीपीसी नहीं करवाई जा रही है। कलक्ट्रेट के मिनिस्ट्रियल संवर्गीय कर्मचारियों को नियम के विरुद्ध तहसीलदार और नायब तहसीलदार का चार्ज दिया जा रहा है, जिससे राजस्व संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राम जोशी ने बताया कि उपरोक्त नियम विरुद्ध व्यवस्था के विरोधस्वरूप आगामी 22 और 23 मार्च को देहरादून जनपद सहित पूरे प्रदेश में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक सेवक संघ द्वारा दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उपरोक्त आदेश निरस्त न होने पर आगामी एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मोती लाल जिनाटा, चतर सिंह चौहान, घुटन सिंह चौहान, केशव दत्त जोशी और ईश्वरी दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed