फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wooden smuggler try to burn forest department worker

तस्कर के परिवार द्वारा वनकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, तीन झुलसे

Wed, 12 Sep 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Wed, 12 Sep 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
wooden smuggler try to burn forest department worker
burn

तस्कर की कार से खैर की लकड़ी बाहर निकालने में जुटे वनकर्मियों को मंगलवार को सरेशाम जिंदा जलाने की कोशिश की। उन्होंने कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग की चपेट में आकर तीन वनकर्मी बुरी तरह झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन


रनसाली वन क्षेत्राधिकारी डीडी जोशी को मुखबिर ने मंगलवार को सूचना दी कि वन तस्कर कार से बेशकीमती खैर की लकड़ी की तस्करी कर रहा है। इस पर रेंजर ने वन विभाग की टीम गठित कर घेराबंदी कर दी, परंतु तस्कर वनकर्मियों को गच्चा देते हुए कार सहित अपने घर ग्राम ध्यानपुर पहुंच गया। वन विभाग की टीम भी पीछा करते हुए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वनकर्मियों को देखकर कारसवार तस्कर कार छोड़ कर फरार हो गया। इस पर टीम ने कार को कब्जे में ले लिया। वन कर्मी गणेश दत्त पांडे, विनोद मेहता एवं गुरमेज सिंह कार में लदी खैर की लकड़ी निकालने का प्रयास कर ही रहे थे कि वन तस्कर के परिजनों ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब तक वन कर्मी  कुछ समझते आग की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद दूसरे वन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फार्मेसिस्ट हरीश चंद सती ने बताया कि वन कर्मियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने अस्पताल में कर्मियों को भर्ती कराने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा के अनुसार जानकारी मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना की गई, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हो सका। वनकर्मियों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दूसरी तरफ जिले के आला वन अफसरों को देर रात तक इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed