फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women's Commission gave instructions for action in the

Dehradun News: गला दबाकर हत्या के मामले में महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Fri, 07 Jun 2024 04:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission gave instructions for action in the
लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। एसओ डोईवाला से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसओ ने आयोग अध्यक्ष को बताया कि पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशाॅप में काम करता था।
विज्ञापन




लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह घर के आंगन में सो रही थीं। तीन लोगों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान बगल में सो रही नातिन जाग गई। वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे में पहुंचीं, आपस आने तक तीनों भाग गए। भागते आरोपियों पर जगदेव के चाचा हरजिंदर सिंह की भी नजर पड़ी थी। कुसुम कंडवाल ने कहा महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या अत्यंत गंभीर अपराध है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। आयोग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed