{"_id":"58f35f134f1c1b17744707a4","slug":"women-will-attack-with-bichu-grass-to-alcohal-smugglers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः गढ़वाल में शराब बेचने वालों पर लगाएंगे बिच्छू घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः गढ़वाल में शराब बेचने वालों पर लगाएंगे बिच्छू घास
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर गढ़वाल
Updated Sun, 16 Apr 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बिच्छू घास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शराब के ठेके खोले जाने के विरुद्घ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर स्थित गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने निर्णय लिया है कि शराब बेचने वालों पर बिच्छू घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विरोध कर रही महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त कर कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों की शह पर शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद है। इसी लिए सब ने शराब के विरोध पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
शराब के विरुद्घ करेंगे जागरुक
स्थानीय महिलाओं ने निर्णय लिया है कि वे गोतीर्थाश्रम के आस-पास के सभी विद्यालयों में जाकर अभिभावकों व छात्रों को शराब के विरोध के प्रति जागरूक करेंगे। चेतावनी दी कि अगर शराब कारोबारी शराब बेचते हुए पाए गए तो बिच्छू घास लगाई जाएगी।