फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women warned of big movement

महिलाओं ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 26 Nov 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women warned of big movement
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में क्षेत्रवासियों का धरना 45वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को महिलाओं ने भी कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में धरना दिया। साथ ही प्लांट नहीं हटने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार आज महिला हिंसा मुक्ति दिवस मना रही है, लेकिन सेलाकुई में कूड़ेदान के रूप में सरेआम हिंसा हो रही है। सरकार की नीयत साफ होती तो प्लांट को यहां से हटाती। महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपने मासूम बच्चों को इस जहरीली हवा और विषैले पानी से बचाना मुश्किल हो गया है। बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं। दुर्गंध के कारण बच्चे स्कूल जाने से भी डरते हैं और लौटकर घरों में कैद हो जाते हैं। जब से यह प्लांट लगा है तभी से बच्चों ने बाहर खुले में खेलना और घूमना तक बंद कर दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द प्लांट नहीं हटाया तो उन्हें बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही अगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री, विधायक और सांसद आएंगे तो उनका घेराव किया जाएगा। धरने में बीरा चौहान, आशा रावत, सपना शर्मा, विनीता भंडारी, कमला नेगी, ममता त्यागी, ललिता कंडारी, नीमा जोशी, ममता रावत, दीपा जोशी, किरण नेगी, सुषमा भट्ट, ज्योति गुसाईं, राधा कठैत, आशा चौहान, कुसुम भट्ट, सुलोचना रावत, राखी नेगी, राखी झा, निशा दास, मीरा देवी यादव, सुषमा राणा, किरण रावत, रजनी रावत, आशा कंडारी, सीमा, संजना, ऊषा चौहान, सुमित्रा रावत आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed