{"_id":"5e6270038ebc3eeb5847c12a","slug":"women-under-19-odi-trophy-uttarakhand-defeat-saurashtra-and-won-seventh-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को 173 रन से हराया, गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को 173 रन से हराया, गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर
Fri, 06 Mar 2020 09:16 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:16 PM IST
सार
- उत्तराखंड वूमेंस अंडर-19 टीम की लगातार सातवीं जीत
विज्ञापन
वूमेन अंडर-19 टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को 173 रन से शिकस्त दी। उत्तराखंड की तरफ से शगुन, ज्योति और नीलम ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 266 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी मोर्चा संभाला और सौराष्ट्र की पूरी टीम को 92 रन पर ढेर कर दिया। उत्तराखंड टीम ने टूर्नामेंट में लगातार यह सातवीं जीत दर्ज की है। टूर्नामेंट में अभी तक कुल सात मैच खेले गए हैं और सभी मैच इसने जीते हैं। अपने ग्रुप से उत्तराखंड ने क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड राजकोट में हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी की। उत्तराखंड को पहला झटका नंदनी कश्यप (18) के रूप में लगा। इसके बाद शगुन ने ज्योति गिरी के साथ मिलकर 80 रन से ज्यादा की साझेदारी की। शगुन अर्द्धशतक पूरा करते हुए 50 रन पर आउट हो गई। ज्योति ने नीलम के साथ साझेदारी की, लेकिन वह भी अर्द्धशतक पूर कर 52 रन पर विकेट गंवा बैठी।
विज्ञापन
नीलम ने राघवी के साथ 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नीलम 50, राघवी 45 रन पर आउट हुई। अंजली गोस्वामी 34, सफीना 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए।
विज्ञापन
गेंदबाजों के सामने सौराष्ट्र ने टेके घुटने
विशाल लक्ष्य होने के बावजूद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर से हमला बोल दिया। मीनाक्षी, निशा मिश्रा, सफीना, पूजा राज की कहर बरपाती गेंदों के सामने बल्लेबाज घुटने टेकते रहे। उसके बाद पूरी टीम 92 रन पर सिमट गई। पूजा मिश्रा, मीनाक्षी, सफीना, पूजा राज ने 2-2 विकेट लिए। ज्योति गिरी, लक्ष्मी बसेरा ने 1-1 विकेट लिया।