फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Teacher Molestation in school pauri

टीचर से छेड़छाड़ करना दो शिक्षकों को पड़ा भारी, शिक्षा विभाग ने तीनों के खिलाफ लिया ये एक्शन

Tue, 13 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 13 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Women Teacher Molestation in school pauri
molest - फोटो : demo pic

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय से अटैच किया गया है।

विज्ञापन


जांच टीम ने मामले में शिक्षिका को भी अभद्रता का दोषी माना था, लिहाजा शिक्षिका का स्थानांतरण किए जाने के साथ ही प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।  विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत एक राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत एक शिक्षिका ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामला 26 सितंबर 2018 को तब प्रकाश में आया, जब शिक्षिका ने थाना लक्ष्मणझूूला में तहरीर देकर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में शिक्षा निदेशक की ओर से अपर निदेशक (माध्यमिक) महावीर बिष्ट को जांच सौंप दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है जबकि दूसरे शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय पौड़ी से अटैच कर दिया गया है।

अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट ने बताया कि शिक्षिका को प्रार्थना सभा में शिक्षकों के साथ अभद्रता का दोषी पाते हुए उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है। पूरे मामले में प्रधानाचार्य की नेतृत्व क्षमता कमजोर होने के चलते उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति शासन से की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed