फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women stopped the garbage vehicle at the plant gate

आक्रोशित महिलाओं ने प्लांट के गेट पर रोके कूड़ा वाहन, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 27 Nov 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women stopped the garbage vehicle at the plant gate
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर कूड़ा वाहनों को रोकती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने प्लांट के भीतर प्रवेश कर रहे वाहनों को गेट पर ही रोक दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने प्लांट के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा वाहन ने प्लांट के भीतर प्रवेश किया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि संविधान ने लोगों को जीने का अधिकार दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों से उनके इस अधिकार को छीन रही है। सरकार और नगर निगम प्रशासन प्लांट की देखभाल करने वाली रैमकी कंपनी प्रबंधनॉ के साथ मिल लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। लोगों का प्लांट के कारण सांस लेना तक दुभर हो गया है। कहा कि इस कारण लोगों को मजबूर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कहा प्रदेश सरकार लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। बीते 46 दिन से लोग आंदोलनरत हैं बावजूद अब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। कहा यदि जल्द ही प्लांट को अन्य जगह पर शिफ्ट नहीं किया जाता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वाहनों को रोकने वालों में सतपाल धानिया, निरंजन चौहान, कांति भारद्वाज, शकुंतला चौधरी, आरती सिंह, रेखा राणा, ममता रावत, हेमा गुंसाई, आशा डिमरी, शिव कुमार, प्रेम सिंह नेगी, सीएम जोशी, बीना बमराड़ा, आशा कंडारी, कुसुम भट्ट, आशा रावत, नीमा जोशी, आहना रावत, कमला नेगी, मननी देवी रावत, दीपा जोशी, शिवा नेगी, संदीप भंडारी, एके झा, मनीष झा, शशि कुमार, अरविंद कुमार, मनोज दास, भूपेंद्र सिंह, राहुल कुकरेती, नीतू, अमित अग्रवाल, सुधीर रावत, श्रीपाल ठाकुर आदि शामिल रहे।

शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।

शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed