फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women should strengthen the economy by selling local products

Dehradun News: स्थानीय उत्पादों की बिक्री से आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Women should strengthen the economy by selling local products
कालसी। कालसी में हरिपुर व बाढ़वाला के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बुरांश के फूलों से जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों के संरक्षक एसएस परमार ने कहा कि महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र में बुंराश, राजमा, कुलथ, चौलाई, अखरोट व कीवी आदि का भारी मात्रा में उत्पादन होता है। इस प्रकार के उत्पादों की देश व विदेश में भारी मांग है। बाजारों की इसी मांग का लाभ स्थानीय महिलाएं उठा सकती हैं। वह अपने घरों पर इस प्रकार की फसलों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर या दलहनों की पैकिंग कर उन्हें बाजार में विक्रय कर सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हैस्को की मास्टर ट्रेनर दीपा उनियाल, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्रीति चौहान, रविता शर्मा, झूलो देवी, सुरमा देवी, वनीता देवी, बामो, नीलम नेगी, विमला देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed