फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women set an example by adopting a Macau couple

मकाऊ के जोड़े को गोद लेकर महिलाओं ने पेश की मिसाल

Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women set an example by adopting a Macau couple
मालसी स्थित देहरादून जू में एडॉप्ट किया रेड ग्रीन मकाऊ का जोड़ा। विज्ञप्ति
देहरादून। वन विभाग की ओर से दून चिड़ियाघर में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के मौके पर कस्तूरी एसोसिएशन से जुड़ी महिलाओं ने बेहद आकर्षक पक्षियों में शुमार रेड ग्रीन मकाऊ के जोड़े को गोद लेकर अनूठी मिसाल पेश की है। महिलाओं ने पक्षियों के रखरखाव पर आने वाले एक साल के खर्च का चेक चिड़ियाघर निदेशक व मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो को सौंपा।
विज्ञापन

कस्तूरी एसोसिएशन की अध्यक्ष शर्मिला भरतरी ने कहा कि वन्यजीवों और वनों का संरक्षण सिर्फ वन विभाग की ही नहीं, वरन हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि वन्यजीवों और वनों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। शर्मिला ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर हम सबको इन बेजुबान पक्षियों और वन्यजीवों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए। कहा कि पर्यावरण में आए बदलाव के चलते जिस तरह से कई प्रजातियों के पक्षियों और वन्यजीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, उसे देखते हुए इनके संरक्षण को लेकर हम सब को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीना ग्रेवाल, सदस्य सचिव शिवानी पटनायक, सुनीता सुहाग, स्निग्धा पात्रो, गीता सिंह, सिमना मनोज चंदन समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

-----
हाथों पर मेहंदी से उकेरीं आकर्षक कलाकृतियां
वन्यजीव सप्ताह के मौके पर दून चिड़ियाघर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दर्जनभर से अधिक युवतियों ने हाथों पर मेहंदी से आकर्षक कलाकृतियां उकेरीं। चिड़ियाघर के क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को वन्यजीव सप्ताह का समापन होगा। बताया कि सप्ताह भर आयोजित चित्रकला, वाद-विवाद, पोस्टर, फोटोग्राफी, फेस पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed