फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women saved her dog from leopard

'टफी' को बचाने के लिए ये महिला तेंदुए को मारती रही पत्थर, फिर हुआ चमत्कार

Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
women saved her dog from leopard
woman with her dog

अपने प्यारे टफी को बचाने के लिए इस महिला ने तेंदुआ का जंगल तक पीछा किया और उसे पत्‍थर मारती रही। फिर एक चमत्कार हुआ। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


अल्मोड़ा जनपद के कोसी घाटी में एक महिला ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। घर के बरामदे से तेंदुआ इस महिला का पालतू कुत्ता उठा ले गया। खुद के जान की परवाह किए बगैर वह पीछे दौड़ पड़ी। करीब 200 मीटर दूर जंगल में उसका तेंदुए से सामना हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल, खैरना व गरमपानी बाजार से लगे थुआ के जंगल में बीती शाम से ही तेंदुआ गश्‍त लगाता रहा था। आबादी की ओर बढ़ने के बाद वह झाड़ियों में घात लगा बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला व तेंदुए आमने-सामने आ गए

women saved her dog from leopard
leopard

तभी बाजार क्षेत्र में कैलाश तिवारी के बरामदे से उसके कुत्ते (टफी) को उठा ले गया। हाईवे पार कर जबड़े में कैद कुत्ते को लेकर वह जंगल की ओर निकल गया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। 

बगैर देर किए कैलाश की पत्नी हेमा चीखती चिल्लाती पीछे दौड़ी। हाईवे से करीब 200 मीटर दूर जंगल में महिला व तेंदुए आमने-सामने आ गए। जान जोखिम  में डाल हेमा तेंदुए को पत्थर मार मार कर रोकती रही। 

इधर जबड़े में शिकार होने के कारण तेंदुआ हिंसक हो सकता था, लेकिन  महिला ने हिम्मत नहीं छोड़ी। आखिर में दांत गढ़ा दिए जाने से घायल कुत्ते को तेंदुए से छुड़ा कर गिरती पड़ती घर पहुंच गई। इस दौरान वह खुद भी चोटिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed