फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women's participation in democracy is important: Rekha

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक- रेखा आर्य

Wed, 26 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in democracy is important: Rekha
राजपुर रोड स्थित रुलख सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्य मंत्री रेखा आर्य ।
प्रगति संस्था की ओर से ‘लोकतंत्र में परिवर्तन के एजेंट के रूप में महिला’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। कहा कि राज्य में विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी केवल दस प्रतिशत है।
विज्ञापन

रुलक सभागार में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रगति संस्था एवं ताइवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रे सी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, लेकिन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी विधेयक अभी संसद में लंबित है। जिसे शीघ्र ही पारित करवाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। डॉ. गीता बलोदी अध्यक्ष कन्या जीवनदायिनी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं लोकतंत्र में क्या भूमिका निभा सकती है, इस पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुलक संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री अवधेश कौशल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता है। पार्षद प्रमिला कोहली ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह यहां भी पार्षदों को मानदेय मिलना चाहिए। पांवटा साहिब की मेयर सीमा देवी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेयर और पार्षदों को मानदेय देने का प्रावधान हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed