फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women observed Ahoi Ashtami fast for the long life of their children.

Dehradun News: महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत

Fri, 25 Oct 2024 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Women observed Ahoi Ashtami fast for the long life of their children.

विज्ञापन
नगर में करवा चौथ के व्रत के बाद महिलाओं ने अपनी संतान की सुरक्षा, लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाना वाला अहोई अष्टमी का व्रत रखा। महिलाओं ने समूह बनाकर माता की पूजा अर्चना की। शाम तक निर्जला उपवास रखा और देर शाम को तारें देखने के बाद अपने बच्चों को टीका लगाकर पूजा अर्चना कर व्रत का पारायण किया।


हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का काफी अधिक महत्व है। महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करके अहोई की पूजा की। इसके बाद दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनाकर उसकी पूजा की। महिला वंदित ने बताया कि अहोई व्रत के पुण्य प्रभाव से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस व्रत पर पूजा अर्चना की जाती है और महिलाएं अपने संतान की सुख समृद्धि की कामना भी करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed