फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women Mortgage two officers in village meeting

महिलाओं ने दो अधिकारियों को बनाया बंधक, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 17 May 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर Updated Wed, 17 May 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
women Mortgage two officers in village meeting
Demo pic

हरिद्वार जनपद स्थित मंगलौर के लिब्बरहेड़ी में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को महिलाओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। महिलाओं ने जमकर हंगामा भी किया। यह देख ग्राम प्रधान चुपके से निकल गई, फिर आगे क्या हुआ जानिए।

विज्ञापन


दरअसल, लिब्बरहेडी ग्राम पंचायत की खुली बैठक सरकारी स्कूल में बुधवार को बुलाई गई थी। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कुछ सदस्य बैठक में पहुंचे थे। बैठक शुरू ही हुई थी कि कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बैठक की सूचना नहीं देने पर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

ये रहे महिलाओं के आरोप

women Mortgage two officers in village meeting
voilence in meeting

महिलाओं ने पेंशन और शौचालय बनाए जाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला शांत होता न देख ग्राम प्रधान बैठक बीच में ही छोड़कर चली गईं।

करीब 40 मिनट तक बंधक बनाने के बाद ही महिलाओं ने ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को छोड़ा, लेकिन इतना सबकुछ होने के बावजूद के भी ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी बैठक की औपचारिकताएं करने का दावा कर रहे हैं, जबकि जब प्रधान बैठक छोड़कर चली गई और कर्मचारी बंधक बनाए गए थे। 
 
उधर, बीडीओ केके पंत का कहना है कि ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी को बंधक बनाने की जानकारी मिली है। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, लिखित शिकायत मिलने पर उनकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed